कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: अंकुश पांगल का दमदार पंच, फाइनल में पहुंचकर भारत का पदक किया पक्का

चंडीगढ़। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा के युवा बॉक्सर अंकुश पांगल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 80 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया है।

सेमीफाइनल मुकाबले में अंकुश पांगल ने कनाडा के मुक्केबाज जोशुआ ओफोरो को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। मुकाबले में अंकुश ने अपने बेहतरीन तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

अब अंकुश पांगल की नजर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर है। उनकी इस उपलब्धि से हरियाणा सहित पूरे देश में खुशी का माहौल है।

खेलों में अपनी मजबूत पहचान रखने वाले हरियाणा के इस खिलाड़ी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि अंकुश फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफल होंगे।

अंकुश पांगल का फाइनल तक पहुंचना भारतीय मुक्केबाजी के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया है कि भारतीय खिलाड़ी बड़े मुकाबलों में विश्वस्तरीय प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *