गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

रायपुर |  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचकर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की तथा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम से आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का आधार माना गया है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा प्रदान करता है और जीवन में सकारात्मक मूल्यों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *