रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 (CWG 2026) की महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शर्मिला धनखड़ ने अपने अदम्य साहस, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय पैरा खेलों के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक केवल एक खिलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि देश की बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शर्मिला धनखड़ का संघर्ष, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन यह संदेश देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयासों से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार शानदार प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा और क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने शर्मिला धनखड़ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना की।