रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 (कॉमनवेल्थ गेम्स) के ग्लासगो में आयोजित पुरुष हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट सरवेश कुशारे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सरवेश कुशारे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर सरवेश कुशारे ने भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत का परिचय दिया है। उनका समर्पण, अनुशासन और संघर्ष देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनकी सफलता खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सरवेश कुशारे को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरवेश आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।