गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में प्रोफेसर की अचानक मौत

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर फैल गई और कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर एक सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक और अधिकारी शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंच पर गीत प्रस्तुत किया। गाना समाप्त होने के कुछ देर बाद उन्होंने असहज महसूस किया और बाथरूम की ओर चले गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर अन्य लोगों ने उन्हें देखने पहुंचे, जहां वे बाथरूम में गिरे हुए मिले।

उन्हें तत्काल संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम को तत्काल बंद कर दिया गया।

प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह के आकस्मिक निधन से विश्वविद्यालय परिवार में गहरा शोक है। विश्वविद्यालय प्रशासन और सहकर्मियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *