रायपुर। जेसीआई रायपुर कैपिटल (जोन-27) की ओर से आयोजित ‘फीफा फैन फेस्ट – वर्ल्ड कप फाइनल स्क्रीनिंग 2026’ का आयोजन शगुन फार्म्स में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। विशाल एलईडी स्क्रीन पर विश्व कप फाइनल का लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी पहुंचे और स्पेन की जीत का जमकर जश्न मनाया।
कार्यक्रम में रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर से भी जेसीआई सदस्य एवं खेल प्रेमी शामिल हुए। दर्शकों की भारी भीड़ के चलते आयोजन स्थल पूरी तरह हाउसफुल रहा। मैच के दौरान रोमांचक माहौल और दर्शकों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया।
फैन फेस्ट में लाइव मैच स्क्रीनिंग के साथ फूड स्टॉल, गेम्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई थी। एंकर ईशा के संचालन, डीजे निखिल के संगीत और आकर्षक व्यवस्थाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर अंजनेया यूनिवर्सिटी, रायपुर रहे। वहीं विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, वीबी टॉवर, शेरा राइडर्स, जीके टीएमटी (बेवरेज पार्टनर), नवकार ज्वैलर्स, एमएम स्कूल, द फ्रेमर्स, बोंडिया एंटरप्राइजेज और राइस रूम सहित कई संस्थानों के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।