लाल चौक पर आतंकियों का हमला नाकाम करने में जुटे सुरक्षाबल, पुलिस जवान ने दी शहादत

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने एक पुलिस जवान को निशाना बनाकर हमला किया। आतंकियों की गोलीबारी में घायल हुए हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक क्षेत्र में कोकेरनाग रोड पर गश्त के दौरान आतंकियों ने हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी पर गोली चला दी। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी (35) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आईआर 3rd बटालियन में तैनात थे। वह बड़गाम जिले के बीरू इलाके के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर के बाद पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक का माहौल है।

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

हमले की जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने लाल चौक और आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर दी है।

आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, हमले में शामिल आतंकियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *