NEET को लेकर गरमाई सियासत, तमिलनाडु CM विजय ने केंद्र से की परीक्षा समाप्त करने की अपील

चेन्नई |  NEET परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय थलापति ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से NEET परीक्षा को पूरी तरह खत्म करने और मेडिकल दाखिले का अधिकार राज्यों को सौंपने की मांग की है।

NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री विजय थलापति ने कहा कि इस परीक्षा के कारण कई छात्र मानसिक दबाव और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र से मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया में राज्यों की भूमिका बढ़ाने की मांग की।

TVK की ओर से जारी बयान में कहा गया कि NEET शुरू होने के बाद से परीक्षा प्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। पार्टी का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा से जुड़े तनाव और अनिश्चितताओं से प्रभावित होते हैं, इसलिए इस व्यवस्था पर पुनर्विचार जरूरी है।

विजय थलापति ने दिल्ली में विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए इसकी आलोचना की।

TVK प्रमुख ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा है और विपक्षी नेताओं के साथ इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

गौरतलब है कि NEET परीक्षा को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। विपक्षी दल परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *