मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, बड़े फैसलों पर टिकी नजरें

रायपुर |  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक महानदी भवन मंत्रालय में शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।

कैबिनेट बैठक में सरकार की योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर फैसले लिए जाने की संभावना है। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव विकास शील और शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं।

बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की जा सकती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *