नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग (BBL) के 16वें सीजन यानी BBL 2026-27 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन 12 दिसंबर 2026 से 26 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। करीब 46 दिनों तक चलने वाली इस टी20 लीग में कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे।
BBL 2026-27 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका उद्घाटन मुकाबला होगा, जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया के बाहर खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच 12 दिसंबर को भारत के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले में Melbourne Renegades और Perth Scorchers आमने-सामने होंगे।
15 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा लीग चरण
भारत में उद्घाटन मुकाबले के बाद 15 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया में लीग स्टेज की शुरुआत होगी। पहला ऑस्ट्रेलियाई मुकाबला Brisbane Heat और Sydney Sixers के बीच खेला जाएगा।
लीग चरण के अंतिम मुकाबले 16 और 17 जनवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद 19 जनवरी से प्लेऑफ मुकाबलों का आगाज होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 जनवरी 2027 को खेला जाएगा।
त्योहारों के दौरान होंगे बड़े मुकाबले
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दर्शकों को ध्यान में रखते हुए त्योहारों और छुट्टियों के दौरान कई हाई-वोल्टेज मुकाबले रखे हैं। बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) पर दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि नए साल के मौके पर भी रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।
MCG में खेली जाएंगी मेलबर्न डर्बी
BBL 2026-27 में Melbourne Stars और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच होने वाले दोनों डर्बी मुकाबले ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में आयोजित किए जाएंगे। इन मुकाबलों को सीजन के सबसे बड़े आकर्षणों में माना जा रहा है।
प्लेऑफ का कार्यक्रम
- 19 जनवरी 2027: क्वालिफायर
- 20 जनवरी 2027: नॉकआउट
- 23 जनवरी 2027: चैलेंजर
- 26 जनवरी 2027: फाइनल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू की घोषणा नहीं की है। भारत में होने वाले उद्घाटन मैच के साथ BBL का 16वां सीजन वैश्विक टी20 क्रिकेट के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।