तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में बचे आखिरी जवान वरुण सिंह का आज निधन हो गया है। भारतीय वायु सेना ने इसकी जानकारी देते हुए कहा – भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज सुबह 08 दिसंबर 21 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई चोटों के कारण मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है