स्पा सेंटरों में पुलिस की दबिश, कर्मचारियों के रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्था खंगाली

रायपुर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों के संचालन में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने पश्चिम क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम शामिल रही।

10 स्पा सेंटरों की हुई जांच

अभियान के दौरान थाना सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर क्षेत्र में संचालित कुल 10 स्पा सेंटरों की जांच की गई।

पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों में कर्मचारियों के पहचान पत्र, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी वैधानिक दस्तावेजों की जांच की।

संचालकों को दिए गए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने स्पा संचालकों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें, कर्मचारियों का सत्यापन कराएं और सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू स्थिति में रखें।

पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि स्पा सेंटरों में किसी भी तरह की अवैध या संदिग्ध गतिविधि संचालित न हो।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी  रहेगी |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *