CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

तबादला आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के निर्देश पर जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के तबादले किए जाते हैं। इसी क्रम में यह तबादला आदेश जारी किया गया है।

तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *