बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव, BLA हमले में पुलिसकर्मी और सैनिक मारे गए

पाकिस्तान | पाकिस्तान  के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए हमले के बाद मृत सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है।

जानकारी के अनुसार, बलूचिस्तान के जियारत जिले में इस सप्ताह की शुरुआत में हुए हमले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सैनिक मारे गए। पाकिस्तान की सेना के मुताबिक, हमले में 18 पुलिसकर्मी और 11 सैनिक मारे गए थे, जबकि बाद में बरामद हुए शवों के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई।

पुलिस चौकी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों को बनाया निशाना

रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने जियारत जिले में पुलिस चौकी को निशाना बनाया था। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के अगवा किए जाने की भी जानकारी सामने आई थी। बाद में उनके शव बरामद किए गए।

शव ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हमले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों के शव खुले टेंपो में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे लेकर पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी

पाकिस्तान सरकार ने इस हमले के लिए BLA को जिम्मेदार ठहराया है। सरकार का आरोप है कि संगठन को बाहरी समर्थन मिल रहा है। वहीं, BLA इससे पहले भी बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की घटनाओं की जिम्मेदारी ले चुका है।

बलूचिस्तान लंबे समय से उग्रवाद और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है। क्षेत्र में सक्रिय अलगाववादी संगठनों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *