डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

रायपुर । प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर रविवार को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण सभी नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *