ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 2 टेक्निशियन की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसे में दो सोलर टेक्निशियन की मौत हो गई। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी की है, जहां घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के दौरान यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को तीन टेक्निशियन एक घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 वर्ष) और आशीष चंद्राकर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *