धमतरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 12 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी

धमतरी । जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक (ASI) और आरक्षकों सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को भखारा थाना का प्रभार सौंपा गया है, जबकि शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र भेजा गया है। इसी तरह एएसआई देवनाथ सिन्हा को रक्षित केंद्र से थाना करेगांव में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा यातायात विभाग और जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में भी तैनात पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के लिए उठाया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *