छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 17 जजों का तबादला आदेश जारी

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें कुल 17 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जगदलपुर के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज  NIA  कोर्ट जगदलपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट में ही रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई अन्य जिलों और पदों पर भी न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिसमें रायपुर, बलौदाबाजार, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर और सारंगढ़ सहित विभिन्न स्थान शामिल हैं।

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह तबादला न्यायिक प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

सभी तबादलों की सूची छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *