एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी में रक्तदान शिविर, स्टाफ-छात्रों ने जुटाईं 25 यूनिट रक्त

दंतेवाड़ा। सामाजिक दायित्व के निर्वहन की दिशा में एनएमडीसी डीएवी आईटीआई, भांसी के स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं ने बुधवार को एनएमडीसी अपोलो अस्पताल, बचेली में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन एनएमडीसी अपोलो अस्पताल, बचेली की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया। रक्त संग्रह से पहले सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निर्धारित चिकित्सकीय मानकों के अनुसार सुरक्षित तरीके से रक्तदान कराया गया। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने का संदेश भी दिया।

संस्था प्रबंधन ने रक्तदान करने वाले सभी स्टाफ, प्रशिक्षुओं और एनएमडीसी अपोलो अस्पताल की चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजहित और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर एनएमडीसी बचेली परियोजना के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं सीएसआर जोसी थॉमस तथा एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी के प्राचार्य कमलेश साहू सहित संस्था के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *