इजराइल-ईरान | इजराइल और ईरान के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि “दो बार कार्रवाई कर चुके हैं, अब जरूरत पड़ी तो घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा।” उनके इस बयान के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।
नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत जारी है। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इजराइल से संयम बरतने की अपील की है और कहा है कि आक्रामक कदमों से स्थिति और बिगड़ सकती है।
दूसरी ओर ईरान ने भी इजराइल को सख्त जवाब दिया है। तेहरान ने कहा है कि वह किसी भी स्थिति के लिए तैयार है और यदि बातचीत विफल होती है तो युद्ध जैसी स्थिति का सामना करने के लिए भी पूरी तरह सक्षम है। ईरान की संसद के स्पीकर ने कहा कि बातचीत उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर जवाब भी दिया जाएगा।
इस बयानबाजी ने पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा दिया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की जा रही है।