रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिले में अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को तिल्दा-नेवरा का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) (एसडीएम) नियुक्त किया गया है।
वहीं, वर्तमान में तिल्दा-नेवरा के एसडीएम के रूप में कार्यरत आशुतोष कुमार देवांगन को आगामी आदेश तक रायपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आशुतोष कुमार देवांगन को 16 अगस्त 2024 को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से स्थानांतरित कर तिल्दा-नेवरा का एसडीएम बनाया गया था। अब शासन ने प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पदस्थापना आदेश में संशोधन किया है।
इस संबंध में आदेश कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा द्वारा जारी किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल को जिले में कार्यों के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।