नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-01 कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

रायपुर | नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक-1 कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजनों की उपस्थिति में उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

समारोह में कार्यपालन अभियंता द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता, उप अभियंता, जोन अध्यक्ष गज्जू साहू सहित जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दीर्घकालीन, निष्ठापूर्वक एवं समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *