किसानों को बड़ी राहत: खरीफ 2026 में मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ सीजन 2026 में यूरिया वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। अब किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से उनकी पात्रता के अनुसार एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पहले लागू 80 प्रतिशत वितरण सीमा को समाप्त कर दिया गया है।

सरकार के इस निर्णय से जांजगीर-चांपा जिले के किसानों को विशेष लाभ मिलेगा। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि खरीफ 2026 में किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया की मात्रा के आधार पर यूरिया का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि संबंधित सहकारी समिति में पर्याप्त मात्रा में यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है तो किसानों को एक साथ पूरी पात्रता के अनुसार यूरिया दिया जाएगा। वहीं किसी समिति में स्टॉक की कमी होने की स्थिति में शेष यूरिया उपलब्ध होते ही किसानों को वितरित कर दिया जाएगा।

नई व्यवस्था से किसानों को बार-बार समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। समय पर उर्वरक उपलब्ध होने से खरीफ सीजन में खेती-किसानी के कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे।

राज्य सरकार ने कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में लिया गया है, ताकि उन्हें आवश्यक कृषि आदान समय पर मिल सके और फसल उत्पादन को बढ़ावा मिले। सरकार का उद्देश्य कृषि को अधिक लाभकारी, समृद्ध और टिकाऊ बनाना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *