खुद को सीएमओ का करीबी बताकर बेरोजगारों से बड़ा फ्रॉड

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव का करीबी बताकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ लिए।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला लता धीवर (36), निवासी वार्ड क्रमांक-05, ने लोगों को कृषि विभाग और जिला अस्पताल में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। उसने भरोसा दिलाने के लिए दावा किया कि उसकी उच्च प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच है।

पीड़ितों के अनुसार, महिला ने धीरे-धीरे 7 लोगों से करीब 25 लाख 50 हजार रुपये की रकम वसूल ली। हाल ही में कुछ पीड़ितों ने 5 लाख 50 हजार रुपये देने के बाद भी नौकरी न मिलने पर संदेह जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की गई रकम महिला ने अपने पास रखने के बजाय एक अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर की थी। फिलहाल पुलिस उस खाते और संभावित सहयोगी की जांच कर रही है।

शिकायत के आधार पर बालोद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *