नई दिल्ली। वेदांता समूह को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया द्वारा भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान कंपनी की मजबूत कार्य संस्कृति, कर्मचारियों के विश्वास, समावेशिता और बेहतर कार्य को वातावरण लेकर दिया गया है।
वेदांता ने पिछले पांच वर्षों में अपने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (ESOP) के माध्यम से कर्मचारियों के लिए करीब ₹2500 करोड़ की संपत्ति का सृजन किया है। कंपनी ने बताया कि उसका कार्यबल लगातार विविध और युवा हो रहा है।
कंपनी के अनुसार, वेदांता के कुल कर्मचारियों में 23 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि करीब 100 ट्रांसजेंडर प्रोफेशनल्स भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। वहीं कंपनी के 40 प्रतिशत कर्मचारी 30 वर्ष से कम उम्र के हैं।
ग्रेट प्लेस टू वर्क® एक वैश्विक संस्था है, जो कर्मचारियों के अनुभव, विश्वास और कार्यस्थल संस्कृति के आधार पर कंपनियों का मूल्यांकन करती है।
वेदांता समूह की सीएचआरओ नेहा शर्मा ने कहा कि यह सम्मान कंपनी की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें प्रदर्शन, समावेशिता और कर्मचारियों की भागीदारी को साथ लेकर आगे बढ़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ऐसा माहौल बनाना है जहां कर्मचारी व्यवसाय की सफलता में भागीदार बन सकें।
वेदांता धातु, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है। कंपनी डिजिटल तकनीक, ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से भविष्य के लिए तैयार कार्यस्थल विकसित करने पर जोर दे रही है।
कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों के विकास, समान अवसर और समावेशी संस्कृति के जरिए वह भारत के औद्योगिक विकास में योगदान दे रही है।