शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर आतंकी, पहलगाम हमले के आरोपी की मौजूदगी से मचा बवाल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर के जनाजे को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जनाजे में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कई लोग शामिल हुए थे।

वायरल वीडियो में लश्कर के डिप्टी चीफ बताए जा रहे सैफुल्लाह कसूरी समेत कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी का दावा किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कसूरी का नाम 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की साजिश से जोड़ा गया था, जिसमें कई पर्यटकों की मौत हुई थी।

शाहिद अख्तर का निधन 24 जून को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई लोगों को जनाजे की नमाज में शामिल होते देखा जा सकता है।

इस मामले को लेकर भारत में पाकिस्तान की आतंकवाद को लेकर नीति पर फिर सवाल उठाए जा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े लोगों की सार्वजनिक मौजूदगी पाकिस्तान के दोहरे रवैये को दिखाती है।

हालांकि, शोएब अख्तर की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं वायरल वीडियो और दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *