छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतलकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि क्या केंद्र के पैसा नहीं देने पर, सभी योजनाओं को वापस कर देगी सरकार? देशभर में किसी राज्य ने केंद्र से राशि नहीं मिलने पर योजनाओं को वापस नहीं किया है। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच चर्चा नहीं हो सकी।
मंत्री अमरजीत भगत का पलटवार करते हुए इतनी बातें अगर भाजपा केंद्र के सामने रखती तो हमें हमारी हक की राशि मिल जाती है। बेल में विपक्ष के प्रवेश पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी विधायकों को डा. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, सौरभ सिंह, बृजमोहन अग्रवाल को कार्यवाही से निलंबित किया। पहले सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित की गई। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की राज्य सरकार के राशि नहीं देने से केंद्र से मिलने वाली राशि बंद होने की कमेटी गठित कर जांच कराने की विपक्ष ने मांग की। नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रों को पटल पर रखा।