जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई के साथ दिया इस्तीफे का ‘तोहफा’

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन के मौके पर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन ने नया मोड़ ले लिया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े आंदोलन के दौरान फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंत्री को न केवल शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

प्रदर्शन स्थल से सामने आए एक वीडियो में अभिजीत दीपके एक बोर्ड पर “हैपी बर्थडे धर्मेंद्र प्रधान” लिखते नजर आते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि “गिफ्ट के तौर पर हम आपको रेजिगनेशन लेटर भेजते हैं, बस आप उस पर अंगूठा लगा दीजिए।”

दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा— “हैपी बर्थडे धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज रिजाइन!”

NEP और परीक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध

जंतर-मंतर पर यह प्रदर्शन कथित पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर किया जा रहा है। अभिजीत दीपके के नेतृत्व में CJP से जुड़े प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह धरना पिछले छह दिनों से जारी है।

शिक्षा मंत्री के काम की सराहना भी, विरोध भी

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने में उनके योगदान की सराहना की। पीएम ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंचा आंदोलन

CJP से जुड़े प्रदर्शनकारी पहले सोशल मीडिया पर सक्रिय थे, लेकिन अब उनका विरोध जंतर-मंतर तक पहुंच गया है। संगठन का दावा है कि उनकी मांगें शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा पारदर्शिता से जुड़ी हैं।

सोनम वांगचुक का भी ऐलान

इसी मुद्दे से जुड़े अलग आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जवाब नहीं दिया, तो वह 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

फिलहाल जंतर-मंतर पर विरोध और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ

है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *