गरियाबंद। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रशिक्षण समन्वयक (संविदा) पद की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित और प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण समन्वयक पद के लिए आयोजित कौशल परीक्षा और साक्षात्कार के बाद तैयार की गई चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
अभ्यर्थी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर अपनी सूची देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं।