शक्ति-शक्ति शहर में अधिवक्ता राकेश महंत सदस्य जीवनदीप समिति द्वारा 12 दिसम्बर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में भर्ती मरीजों उनके परिजन तथा कर्मचारियों को फल वितरण किया गया, वार्ड नंबर 1 कर्मा चौक में जरूरतमंद वृद्ध महिलाओं को गर्म कपड़े वितरित किया गया, कचहरी परिसर शक्ति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम का शुभारंभ गीता नेवारे प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी विशेष न्यायाधीश फास्ट्रेक कोर्ट शक्ति राजेश्वरी सूर्यवंशी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं भारतीय कुलदीप न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा बीपी शुगर एवं स्वास्थ्य जांच करा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करा कर दवा प्राप्त किया,उक्त कार्यक्रम में दिगंबर चौबे, नरेश सेवक, पार्षद गण चांदनी सहिस,ईश्वर लोधी ,राम सजीवन देवांगन , खिलावन राठौर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ शक्ति, आर के चौबे,सचिव सूरित राम चंद्रा,दिनेश बरेठ, निर्मल जायसवाल, अधिवक्ता गण गनी खान,महेश अग्रवाल, दादू चंद्रा, प्रमोद पांडेय, रथराम पटेल, भीम देवांगन, विनोद अग्रवाल, डॉक्टर अनिल कुमार चौधरी,डॉ स्वाति शर्मा, स्टाफ नर्स कमलेश सिंह चंद्रा, लैब टेक्नीशियन रविशंकर श्रीवास,गोविंद भार्गव, जेपी यादव,अलीम खान, लाल बहादुर जयसवाल, छवि पटेल राजू राठौर सहित अन्य उपस्थित थे