बतरा बांध में 9 लोगों की नाव पलटी, 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू जारी

सूरजपुर |छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां बतरा बांध में 9 ग्रामीणों से भरी नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद 6 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 ग्रामीण अभी भी लापता हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके की है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंध के बावजूद सोमवार रात कुछ ग्रामीण अंधेरे में मछली पकड़ने के लिए नाव से बांध में गए थे। इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में पलट गई।

नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। 6 ग्रामीण किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन तीन लोग गहरे पानी में चले गए और उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम मौके पर पहुंची। लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। टीम लगातार बांध में सर्च अभियान चला रही है।

फिलहाल प्रशासन की निगरानी में बचाव कार्य जारी है और लापता ग्रामीणों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *