पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल,विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल भी पहुंचे रायपुर-
सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के 13 दिसंबर को अवतरण दिवस पर नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल सहित विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की, इस अवसर पर बड़ी माला के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया गया, साथ ही केक काटकर जन्मदिन मनाया गया
एवं इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रुप में डॉक्टर चरणदास महंत का क्षेत्र के विकास में एक सक्रिय योगदान है, तथा इनके प्रयासों से शक्ति को जिले का दर्जा मिला है, एवं हम सभी कार्यकर्ता आज उनके जन्मदिन के इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, साथ ही आने वाले समय में वे राजनीतिक रूप से और अधिक ऊचाइयों की ओर अग्रेषित हो ऐसी कामना करते हैं
उल्लेखित हो कि 13 दिसंबर से विधानसभा का सत्र प्रारंभ होने के चलते विधानसभा अध्यक्ष शक्ति क्षेत्र के प्रवास पर नहीं पहुंच पाए तथा कार्यकर्ताओं ने रायपुर जाकर ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की