US में भारतीय मूल के युवक पर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का आरोप, पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के 19 वर्षीय युवक गौरव चोपड़ा पर अपने ही परिवार के सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को फिल्मी अंदाज में पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, गौरव चोपड़ा ने कथित तौर पर अपने माता-पिता और दादी पर फायरिंग कर दी। इस हमले में पिता स्वीरा राम, मां कमलेश रानी और दादी मिंदर कौर की मौत हो गई।

आरोप है कि युवक ने अपने भाई पर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन वह किसी तरह बच गया और उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके से फरार हुआ आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं तीसरे घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर गौरव चोपड़ा को पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान दो लोग घायल भी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार से मिला हथियार

पुलिस ने आरोपी की कार से एक हैंडगन बरामद की है। जांच एजेंसियों को शक है कि इसी हथियार का इस्तेमाल वारदात में किया गया।

हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

गौरव चोपड़ा को अदालत में पेश किया गया, जहां उस पर कई लोगों की हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

आरोपी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैली में पढ़ता है। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि वह जांच में पुलिस का सहयोग करेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *