ट्रंप का कीर स्टारमर पर हमला, बोले- ‘इस्तीफा देंगे’, इमिग्रेशन और एनर्जी पर हुए फेल

अमेरिका | अमेरिका  के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

ट्रंप ने दावा किया कि स्टारमर दो अहम मुद्दों इमिग्रेशन और ऊर्जा नीति पर बुरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।”

🇺🇸🇬🇧 बढ़ रहा ट्रंप-स्टारमर तनाव

ट्रंप और स्टारमर के बीच पिछले कुछ समय से तनाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पहले भी ब्रिटेन की नीतियों और प्रधानमंत्री स्टारमर की आलोचना कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मतभेद तब और बढ़े जब स्टारमर ने ईरान को लेकर ट्रंप के कुछ बयानों की आलोचना की थी।

 सहयोगी देशों के नेताओं पर टिप्पणी को लेकर चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप अपने सहयोगी देशों के नेताओं पर भी तीखी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर दिए बयान पर भी विवाद हुआ था।

ट्रंप के ताजा बयान के बाद ब्रिटेन की राजनीति और अमेरिका-ब्रिटेन संबंधों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *