उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान- ‘गद्दारों को टिकट देना मेरी गलती थी’, कार्यकर्ताओं से मांगी माफी

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में जारी उठापटक के बीच शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी में हुई टूट को लेकर कार्यकर्ताओं से माफी मांगी है। भांडुप में आयोजित रैली में ठाकरे ने बागी नेताओं और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टी में विश्वासघात हुआ और इसकी जिम्मेदारी उनकी भी है। उन्होंने कहा, “गद्दारों को टिकट देना गलती थी। मैंने उम्मीदवार चुना था, गलती मेरी है। इसके लिए मैं आप सभी से माफी मांगता हूं।”

“मेरे सामने सिर्फ शिवसैनिक नहीं, जलती हुई मशालें हैं”

भांडुप में आयोजित रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनके सामने सिर्फ शिवसैनिक नहीं बल्कि “जलती हुई मशालें” खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बागियों ने शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं की ताकत अभी भी पार्टी के साथ है।

बागी नेताओं और बीजेपी पर हमला

ठाकरे ने कहा कि शिवसेना को तोड़ने की सबसे बड़ी कोशिश बीजेपी ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की विरासत और नेतृत्व को बाहरी लोग तय नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि शिवसेना का गठन मराठी लोगों के अधिकार और न्याय के लिए हुआ था और इसका नेतृत्व कौन करेगा, यह कोई बाहरी व्यक्ति तय नहीं कर सकता।

 फिर गरमाया महाराष्ट्र का सियासी माहौल

शिवसेना (UBT) में एक बार फिर टूट की स्थिति के बीच सांसदों के शिंदे गुट में जाने की चर्चा के बाद उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *