24 घंटे में समाधान: हेल्पलाइन 1076 से किसान को मिला KCC और खाद, सुशासन की मिसाल

अम्बिकापुर | सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन मॉडल के तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है।

इसी क्रम में ग्राम सुखरी निवासी किसान श्री अजय राजवाड़े की शिकायत का 24 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया, जिससे उन्हें समय पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और आवश्यक खाद उपलब्ध हो सकी।

बीज-खाद की समस्या पर त्वरित कार्रवाई

श्री अजय राजवाड़े ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर बीज एवं खाद उपलब्ध नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होते ही कृषि विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और मामले की जांच की।

कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम, समिति प्रबंधक श्री राम भरोस तथा सहायक प्रबंधक श्रीमती भगवती के समन्वित प्रयासों से जिला स्तर पर एनसीएल (न्यू क्रेडिट लिमिट) जारी कर किसान क्रेडिट कार्ड तैयार कराया गया।

इसके बाद किसान को तुरंत खाद उपलब्ध कराई गई, जिससे उसकी खेती संबंधी समस्या का त्वरित समाधान हो सका।

24 घंटे में समाधान, किसान ने जताया आभार

किसान श्री अजय राजवाड़े ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन 1076 किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है, जिससे बिना भटके समस्याओं का समाधान मिल रहा है।

सुशासन की दिशा में प्रभावी पहल

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सरकार की संवेदनशीलता और प्रशासनिक तत्परता से ग्रामीण क्षेत्रों में भी योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को सुशासन और जवाबदेही की मजबूत कड़ी माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *