रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। इसी क्रम में वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 21 जून को उत्तर बस्तर कांकेर में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राज्य शासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों के लिए जनप्रतिनिधियों को विभिन्न जिलों में नामांकित किया गया है। इसी के तहत मंत्री श्री देवांगन कांकेर जिला मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम में योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योग अभ्यास के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।