रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने दी श्रद्धांजलि, वीरता को किया याद

रायपुर।  राज्यपाल श्री रमेन डेका ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने लोकभवन में रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहस और बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान लोकभवन में उपस्थित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *