“ईरान के न्यूक्लियर खतरे पर नहीं होगी कोई समझौता, जरूरत पड़ी तो खुद करेंगे कार्रवाई”: नेतन्याहू का बड़ा बयान

इज़रायल | इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका-ईरान संभावित समझौते और युद्ध समाप्ति की प्रक्रिया को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि ईरान के न्यूक्लियर हथियार बनाने की किसी भी कोशिश को इज़रायल किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर “खुद कार्रवाई” करेगा।

अमेरिका-ईरान डील पर बढ़ी बेचैनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष समाप्त करने को लेकर एक प्रारंभिक सहमति बनी है, जिस पर 19 जून को जेनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर होने हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में इज़रायल की भूमिका सीमित रहने और उसे पूरी जानकारी न दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

नेतन्याहू ने स्वीकार किया कि इज़रायल को अब तक समझौते की पूरी शर्तें नहीं बताई गई हैं, जिससे उनकी सरकार के भीतर भी असंतोष बढ़ा है।

“ईरान न्यूक्लियर खतरा हमेशा के लिए खत्म होगा”

नेतन्याहू ने कहा,

“समझौता हो या न हो, ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होंगे। यही मेरा जीवन मिशन है।”

उन्होंने दावा किया कि हाल के सैन्य अभियानों ने ईरान के न्यूक्लियर ढांचे, मिसाइल नेटवर्क और सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया है।

सरकार बदलने का लक्ष्य नहीं था

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इज़रायल का आधिकारिक लक्ष्य ईरान की सरकार बदलना नहीं था, बल्कि तीन मुख्य उद्देश्य थे

  1. न्यूक्लियर खतरे को खत्म करना
  2. बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को कमजोर करना
  3. ईरानी जनता के लिए हालात ऐसे बनाना कि वे बदलाव की ओर बढ़ सकें

अमेरिका और ट्रंप पर संतुलित टिप्पणी

अमेरिकी भूमिका पर बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि उनका और अमेरिका का रिश्ता साझेदारी का है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ मतभेद और सहमति दोनों की बात स्वीकार की, लेकिन यह भी कहा कि इज़रायल अपनी सुरक्षा नीति खुद तय करेगा।

लेबनान और क्षेत्रीय तनाव

नेतन्याहू ने यह भी स्पष्ट किया कि दक्षिणी लेबनान में इज़रायली सैनिक फिलहाल बने रहेंगे और स्थिति सामान्य होने तक वहां तैनाती जारी रहेगी।

ईरान की स्थिति पर बयान

ईरान की मौजूदा सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि उसे गिरने का समय कोई नहीं बता सकता, लेकिन देश के अंदर आर्थिक और राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *