रामगढ़ की बंद खदान में अवैध कोयला खनन के दौरान गैस रिसाव, दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध कोयला खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें जहरीली गैस के रिसाव और ऑक्सीजन की कमी के कारण 4 मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा गिद्दी क्षेत्र के रामगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चपरी-बुमरी इलाके में स्थित एक बंद खदान में हुआ। कुछ मजदूर अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए खदान में उतरे थे, तभी अचानक अंदर जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए और दम घुटने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर झारखंड पुलिस और CCL (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) की रेस्क्यू टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, बंद खदानों में अवैध खनन के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *