अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा बवाल: ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर; प्रशासन पर पक्षपात का आरोप

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक ग्रामीण ने जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगाए हैं।

मामला मगरलोड विकासखंड के ग्राम छीपली का है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन द्वारा गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान चम्पा लाल साहू नामक ग्रामीण ने मौके पर ही जहर का सेवन कर लिया, जिससे हड़कंप मच गया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में कई जगहों पर अतिक्रमण होने के बावजूद केवल दो परिवारों को निशाना बनाया गया, जबकि अन्य पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

परिवार का यह भी कहना है कि तहसीलदार मगरलोड द्वारा अतिक्रमण से जुड़ी सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे पीड़ित पक्ष में आक्रोश फैल गया।

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गंभीर हालत में ग्रामीण को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आगे की कार्रवाई फिलहाल रोक दी है। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस बल और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर तैनात किए गए हैं ताकि हालात नियंत्रण में रहें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *