छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: पेड़ के नीचे खड़े मजदूरों पर गिरी बिजली, उपसरपंच समेत दो की मौत

कांकेर  | कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलगांव में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मनरेगा के तहत तालाब निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हो गए।

बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, गांव में मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण का काम चल रहा था, जिसमें करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कुछ मजदूर पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उपसरपंच धनराज पटेल समेत एक अन्य मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

3 महिला समेत 5 मजदूर घायल

हादसे में पांच मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *