डिप्टी CM साव का निर्देश: कोनी-मोपका बायपास सड़क समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हो

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के निर्माण के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत 13.40 किलोमीटर लंबी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क का निर्माण किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 के कार्यपालन अभियंता को निर्धारित समयावधि में काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए।

लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट नहीं किया जाएगा और कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, ठेकेदार से अनुबंध से पहले एपीएस (Additional Performance Security) की राशि का एफडीआर (Fixed Deposit Receipt) प्राप्त करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

डिप्टी CM ने कहा कि परियोजना का समय पर और उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुसार संपादन राज्य सरकार की प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *