Meta-Reliance Deal: भारत में खुलेगा AI का नया पावर सेंटर, 168MW क्षमता से होगी शुरुआत

नई दिल्ली। सोशल मीडिया दिग्गज Meta ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा कदम उठाया है। Meta अब भारत में अपना पहला AI डेटा सेंटर स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी की है।

यह AI डेटा सेंटर गुजरात के जामनगर में तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए Meta भारत में अपनी AI क्षमताओं को मजबूत करेगा और देश के बढ़ते AI इकोसिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा।

168 मेगावॉट क्षमता से शुरू होगा प्रोजेक्ट

जानकारी के मुताबिक, Meta और रिलायंस के बीच हुई साझेदारी के तहत तैयार होने वाला यह AI डेटा सेंटर शुरुआती चरण में 168 मेगावॉट क्षमता के साथ शुरू होगा। बाद में इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज इस डेटा सेंटर को तैयार करेगी और इसके डिजाइन, डेवलपमेंट, यूटिलिटी मैनेजमेंट, नेटवर्क कनेक्टिविटी, नवीकरणीय ऊर्जा सप्लाई और ऑपरेशनल सर्विसेज जैसी जिम्मेदारियां संभालेगी।

दो साल में शुरू हो सकता है ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि यह डेटा सेंटर अगले दो साल में काम करना शुरू कर सकता है। यह प्रोजेक्ट Meta की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी दुनिया भर में AI इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रही है।

मार्क जकरबर्ग ने जताई खुशी

Meta के CEO मार्क जकरबर्ग ने इस साझेदारी पर कहा कि भारत में पहला AI डेटा सेंटर बनाना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जामनगर का यह प्रोजेक्ट ग्लोबल AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में मदद करेगा और भारत में Meta के निवेश को मजबूत करेगा।

AI सेक्टर में भारत की बढ़ेगी भूमिका

इस साझेदारी से भारत में हाइपरस्केल AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने की उम्मीद है। रिलायंस इस क्षेत्र में डेटा सेंटर से जुड़ी सेवाओं के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Meta और रिलायंस की यह डील भारत को दुनिया के बड़े AI हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *