Padma Awards 2026: आर. माधवन और दिवंगत सतीश शाह को पद्म श्री, ममूटी को पद्म भूषण मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली। भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इस वर्ष कुल 131 नामों की सूची में से 66 हस्तियों को पहले ही सम्मानित किया जा चुका है, जबकि शेष नामों को 23 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे चरण के समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस सूची में फिल्म और कला जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। अभिनेता और फिल्ममेकर आर. माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को भी मरणोपरांत पद्म श्री देने का निर्णय लिया गया है। सतीश शाह अपने लंबे करियर में टेलीविजन और फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते रहे हैं।

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। अपने पांच दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इसके अलावा तेलुगु सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता राजेंद्र प्रसाद को भी पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर खास पहचान बनाई है।

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को दिया जाता है। इस वर्ष का समारोह 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर की कई नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *