हुमा कुरैशी की ‘Baby Do Die Do’ का टीजर रिलीज, किलर अवतार में दिखा दमदार अंदाज

बॉलीवुड |बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर अपने अलग और इंटेंस किरदार के साथ दर्शकों के सामने लौट रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘Baby Do Die Do’ का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही चर्चा बटोर ली है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

टीजर की शुरुआत एक रहस्यमयी वॉयसओवर से होती है, जिसमें एक लड़की अपने मर्डर और अपनी गूंगी-बहरी बहन की कहानी का जिक्र करती है। इसके बाद हुमा कुरैशी का एंट्री सीन सामने आता है, जहां वह बेहद शांत लेकिन खतरनाक अंदाज में नजर आती हैं।

टीजर में हुमा का किरदार एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो अपनी बहन की मौत का बदला लेने के मिशन पर है। वह बिना बोले और बिना सुने भी अपने इशारों और एक्शन से कहानी को आगे बढ़ाती हैं। खास बात यह है कि वह अपने साथ एक छाता लेकर चलती हैं, जिसे वह अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल करती नजर आती हैं।

फिल्म में रहस्य, सस्पेंस और बदले की कहानी को प्रमुखता से दिखाया गया है। टीजर में शहर में फैले उनके खौफ और लोगों के बीच डर का माहौल भी देखने को मिलता है।

फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है, जबकि इसे हुमा कुरैशी के भाई और अभिनेता साकिब सलीम ने प्रोड्यूस किया है। इसमें चंकी पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी झलक टीजर में दिखाई गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *