कलेक्टर से किया रोड बनवाने का मांग

तिल्दा नेवरा –”नवीन ग्राम पंचायत-परसदा मानपुर में परसदा गांव जाने हेतु आजादी के इतने वर्षों बाद भी रोड नही बन पाया है जिससे ग्रामीणों को बहुत सारी परेशानीयो का सामना करना पड़ता है जिसको ध्यान में रखकर, संदीप वर्मा सरपंच रामजी सोनवानी सभी पंचो के नेतृत्व में रोड की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों नेताओ के पास गुहार लगाया जा रहा है हालही में तिल्दा नेवरा में रायपुर कलेक्टर के द्वारा तहसील कार्यालय में जनदर्शन लगाया गया उसमे भी कलेक्टर के समक्ष यह मांग को प्रमुखता से संदीप वर्मा ने ग्रामीणजनो के उपस्थिति में रखा उन्होंने कलेक्टर रायपुर को अवगत कराया कि विकासखंड केंद्र से केवल 13 किमी की दूरी पर पूर्व दिशा में स्थित परसदा गांव आजादी के बाद भी रोड के लिए तरस रहा है वइसे ही टोहड़ा गांव से मानपुर तिगड्डा तक भी रोड नही है उसको भी तुरंत बनवाना चाहिए, उन्होंने तुरंत रोड निर्माण को स्वीकृति देने के निवेदन के साथ बताया कि इससे पहले क्षेत्रिय विधायक जनप्रतिनिधियों के साथ तहसीलदार अनुविभागीय अधिकारी मा:मुख्यमंत्री जी तक को ज्ञापन देकर मांग किया जा चुका है अतः कलेक्टर महोदय जी को पुनः इस जनहित के मुद्दे व गांव वालों की परेशानियों को ध्यान में रखकर इसका निराकरण करके रोड बनवाये जाने का निवेदन ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *