सोशल मीडिया पर शो-ऑफ बना मुसीबत, शिवपुरी में YouTuber के घर बड़ी चोरी

शिवपुरी | मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया पर अपनी आलीशान लाइफस्टाइल और कीमती गहने दिखाना एक YouTuber परिवार के लिए भारी पड़ गया। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर परिवार को कमरे में बंद कर दिया और करीब 8 से 10 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित महिला YouTuber रचना गुर्जर के अनुसार, घटना शनिवार तड़के मोहनी गांव में हुई जब पूरा परिवार सो रहा था। चोर रात करीब 2 बजे घर में दाखिल हुए और परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया।

CCTV से बचने की कोशिश:
चोरों ने घर में लगे CCTV कैमरों का एंगल बदल दिया, ताकि उनकी पहचान रिकॉर्ड न हो सके। सुबह करीब 4 बजे परिवार ने खुद को कमरे में बंद पाया और बाद में रिश्तेदारों की मदद से बाहर निकाला गया।

सोशल मीडिया पर दिखावा बना कारण?
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़िता ने हाल ही में अपने घर, गहनों और नकदी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जांच अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि क्या इन वीडियो के जरिए चोरों को घर और कीमती सामान की जानकारी मिली।

पुलिस जांच जारी:
शिवपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि अपराधी स्थानीय या आसपास के क्षेत्र के हो सकते हैं।

यह घटना सोशल मीडिया पर निजी संपत्ति और जीवनशैली को सार्वजनिक करने के जोखिमों पर एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *