CBSE री-ईवैल्यूएशन अपडेट: 40 हजार छात्रों ने आवेदन, 4 बैंक से भुगतान संभव

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए री-चेकिंग और री-ईवैल्यूएशन प्रक्रिया में बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड के मुताबिक अब तक पूरे देश से करीब 40 हजार छात्रों ने आवेदन कर दिया है। छात्रों को पेमेंट करने के लिए 4 बैंक उपलब्ध हैं और जरूरी नहीं कि छात्र या उनके माता-पिता का अकाउंट इनमें हो।

बोर्ड ने कहा कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही किया जा सकता है और किसी भी अनधिकृत लिंक से बचना चाहिए। री-ईवैल्यूएशन के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 100 रुपये और प्रति प्रश्न 25 रुपये का शुल्क डिजिटल माध्यम से जमा किया जा सकता है।

सीबीएसई ने यह भी बताया कि प्रक्रिया 6 जून की मध्यरात्रि तक खुली रहेगी और केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, आवेदनों की संख्या कम से कम 80 हजार तक पहुंचने की उम्मीद थी। ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद के बीच बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह को हटाकर IAS प्रशांत सीताराम लोखंडे को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *