जापान में बिना अनुमति बनी मस्जिद पर संकट, पाकिस्तानियों के लिए ध्वस्तीकरण का खतरा

टोक्यो | जापान के कावागोए शहर में पाकिस्तानियों द्वारा बिना अनुमति बनाई गई मस्जिद अब कानूनी विवाद में फंस गई है। अप्रैल 2026 में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद की मौजूदगी में उद्घाटन की गई यह मस्जिद स्थानीय प्रशासन की अनुमति के बिना बनाई गई थी।

स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मस्जिद को ध्वस्त किया जा सकता है। कावागोए सिटी हॉल ने बताया कि यह क्षेत्र Urban Development Control Area के अंतर्गत आता है, जहां बिना स्पेशल परमिशन निर्माण करना गैरकानूनी है।

पाकिस्तान दूतावास ने मामले से खुद को अलग करते हुए जापानी कानूनों का पालन करने की अपील की है। मस्जिद निर्माण ने जापानी प्रशासन और पाकिस्तानियों दोनों के लिए विवाद का माहौल बना दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *